Bigg Boss 19 में आएगा सबसे बड़ा बदलाव, सलमान खान लाए ‘घरवालों की सरकार’ वाला ट्विस्ट
24 अगस्त से शुरू होगा नया सीज़न, पहली बार कंटेस्टेंट्स खुद चलाएंगे घर, आएंगे AI कंटेस्टेंट भी
टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो Bigg Boss 19 अब एक बिलकुल नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा है। इस बार शो का थीम होगा “घरवालों की सरकार”, यानी अब घर का कंट्रोल Bigg Boss के हाथ में नहीं, बल्कि घरवालों के हाथ में होगा।
शो का नया प्रोमो हाल ही में रिलीज़ हुआ जिसमें सलमान खान एक राजनीतिक अवतार में नजर आते हैं। उन्होंने कहा, “इस बार घर चलाएंगे घरवाले और मचाएंगे बवाल, तैयार हो जाइए ज्यादा मज़े के लिए।” यह प्रोमो दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
Bigg Boss 19 की शुरुआत 24 अगस्त 2025 से होगी। इसे आप रात 9 बजे JioHotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं, वहीं रात 10:30 बजे Colors TV पर इसका प्रसारण होगा।
इस बार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि AI कंटेस्टेंट्स भी शो का हिस्सा होंगे। खबरों के मुताबिक, दुबई की AI डॉल ‘हबूबू’ और भारतीय वर्चुअल इन्फ्लुएंसर ‘काव्या मेहरा’ को शो में लाने की तैयारी है।
इस सीज़न की लंबाई भी अब तक की सबसे ज्यादा होगी – करीब 5 महीने। सलमान खान पहले 3 महीने शो को होस्ट करेंगे, इसके बाद करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर जैसे सितारे शो की मेजबानी कर सकते हैं।
वहीं, अनुषा दांडेकर ने साफ कर दिया है कि वह शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं और इसे लेकर उड़ रही अफवाहों पर उन्होंने हँसी में जवाब दिया कि “इतना नाम जोड़ते हो, तो पैसे तो दो!”
Bigg Boss 19 इस बार न सिर्फ कंटेंट, बल्कि कॉन्सेप्ट और तकनीक के लिहाज से भी दर्शकों के लिए नया और चौंकाने वाला अनुभव लेकर आ रहा है।
0 टिप्पणियाँ