प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को  5 देश की यात्रा पर हैं। वह दो से नौ जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर रहेंगे। इसी दौरान में ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उम्मीद है ‌कि दक्षिण के देशों से भारत के संबंधों में मजबूती आएगी।

30 साल बाद भारत के पीएम घाना में 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दक्षिणी देशों की यात्रा की शरुआत घाना से की है । इतिहास में 30 साल बाद पहली बार भारत के प्रधानमंत्री यहां गए हैं ।अक्रा एयरपोर्ट पर घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रमानी महामा ने खुद पीएम मोदी का स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और औपचारिक सम्मान दिया गया । यहां ऊर्जा, रक्षा और विकास को लेकर वार्ता हुई। जिससे उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के सबंध मजबूत होंगे ।
ब्राजील में पीएम मोदी
ब्राजील की यात्रा ब्रासीलिया में एक द्विपक्षीय राजकीय दौरे के साथ जारी रहेगी, जो लगभग छह दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा। उन्होंने कहा, 'यह दौरा ब्राजील के साथ हमारी निकट साझेदारी को मजबूत करने और मेरे मित्र राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने का अवसर देगा।'
त्रिनिदाद और टोबैगो जाएंगे पीएम 
पीएम नरेंद्र मोदी 3-4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए रवाना होंगे । उन्होंने कहा कि वह भारत के साथ गहरी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव साझा करता है। उन्होंने कहा, 'मैं राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से मिलूंगा, जो इस साल के प्रवासी भारतीय दिवस की मुख्य अतिथि थीं और दूसरी बार कार्यभार संभालने वालीं प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर से मुलाकात करूंगा।' साथ ह साथ संसद में संबोधन दिया और इतिहास रचा क्योंकि भारतीय प्रधानमंत्री पहली बार 1999 से यहाँ पहुंचे ।”
57 सालों में पहली बार भारत के पीएम अर्जेंटीना में 
पीएम मोदी पोर्ट ऑफ स्पेन से ब्यूनस आयर्स जाएंगे, जो 57 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का अर्जेंटीना का पहला द्विपक्षीय दौरा होगा। उन्होंने कहा, 'मैं राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात का इंतजार कर रहा हूं, जिनसे मैं पिछले साल भी मिला था। हम कृषि, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, व्यापार, पर्यटन, प्रौद्योगिकी और निवेश जैसे क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान देंगे।'