पीड़िता देर रात किसी वाहन का इंतज़ार कर रही थी, तभी दो युवक उसके पास आए और उसे सुरक्षित घर छोड़ने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, युवती को जबरन वैन में बैठाया गया और करीब ढाई घंटे तक चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सुबह आरोपियों ने उसे सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान युवती के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ थी।परिजनों ने घायल अवस्था में युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके चेहरे पर 10 से 12 टांके लगाए गए। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन वह मानसिक रूप से बेहद सदमे में है और अभी पुलिस को पूरा बयान नहीं दे पाई है। परिवार वालों ने बताया कि युवती ने घटना से पहले अपनी बहन से बात की थी। उसने कहा था कि वह मां से कहासुनी के बाद एक दोस्त के घर जा रही है और कुछ घंटों में लौट आएगी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई वैन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

0 टिप्पणियाँ