Short News: आज संसद के दोनों सदनों ने पीवी सिंधु को टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक की उपलब्धि के लिए बधाई दी।  राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की और पूरे सदन की ओर से उन्हें बधाई भी दी।  पीवी सिंधु 2 ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला हैं।